फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चार सितंबर को निकलेंगे भव्य राधा-कृष्ण झांकी

Sun, 30 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चार सितंबर को शहर में भव्य धार्मिक झांकी निकाली जाएगी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को कल्याणेश्वर धर्मशाला में हुई बैठक में झांकी की रूपरेखा तय करते हुए इसे इस बार और अधिक आकर्षक बनाने का निर्णय लिया गया। संस्था के सचिव पदमेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने आयोजन सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। संस्था निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि संस्था की ओर से आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में संस्था अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, रमेश चंद्र थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, दीनबंधु सिंह चौहान, प्रमोद चंद नौडियाल, हरेंद्र तोमर, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें