फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर क्षेत्र के स्कूलों में कुचिपुड़ी की मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। स्पिक मैके उत्तराखंड चैप्टर की ओर से आयोजित कुचिपुड़ी वर्कशॉप-डेमोंस्ट्रेशन के तहत केरल की कुचिपुड़ी नृत्यांगना सूपर्णिका नंबियार ने कीर्तिनगर क्षेत्र के कई विद्यालयों में अपनी प्रस्तुतियों से छात्रों को मंत्रमुग्ध किया। यह कार्यक्रम 22 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन सूपर्णिका नंबियार ने राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर और राजकीय बालिका विद्यालय मलेथा में छात्र-छात्राओं को कुचिपुड़ी नृत्य की बारीकियां बताईं। विद्यालय प्रबंधन और अध्यापकों ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्पिक मैके का उद्देश्य भी छात्रों में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शास्त्रीय कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें