फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु द्वारा दिखाए गए सद्मार्ग पर चलकर होगा बेहतर समाज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा का पर्व गढ़वालभर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं का पूजन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की आरती उतारी और पूजा की। कहा गया कि गुरु की पूजा ही संसार की सर्वोत्तम पूजा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी लिया। वहीं विभिन्न संस्थानों में हवन और यज्ञ भी हुए।
विज्ञापन

पौड़ी में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राजकुमार पोरी व डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने किया। उन्होंने कहा कि गुरु की ओर से दिखाए गए सद्मार्ग पर चलकर ही हम समाज में बेहतर कार्य कर सकते हैं। इस दौरान दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य व शिष्याओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। शिष्या पीतांबरा भारती ने हरि कथा के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का वर्णन किया। इस मौके पर गीता भारती, संस्थान की पौड़ी शाखा की कोआर्डिनेटर मंजुला भारती आदि मौजूद रहे।
देवप्रयाग में नक्षत्र वेधशाला व श्री रघुनाथ कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और तीर्थ पुरोहितों ने अपने आराध्य महान गुरुओं का पूजन किया। नक्षत्र वेधशाला में योगाचार्य भास्कर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद, रमण महर्षि, योगेश्वर महाराज, लाहड़ी महाशय, महाअवतार बाबा आदि सिद्ध गुरुओं का पूजन किया गया। माता मंगला देवी के मंदिर में भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में गणेश दत्त गोस्वामी विद्यामंदिर में छात्राओं ने शिक्षकों की आरती उतारी। राजीव कुमार महाशय शिशु मंदिर में यज्ञ किया गया। वहीं महर्षि विद्या मंदिर, शिशु मंदिर ज्ञानसू आदि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नई टिहरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुजारियों और तीर्थपुरोहितों को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। बटखेम कालिंका मंदिर के पुजारी सुधीर बेलवाल, नवदुर्गा मंदिर के विष्णु प्रसाद नौटियाल, सुरी देवी मंदिर के मुनेंद्र उनियाल, घनानंद शर्मा, रूकम पटवाल, विजय उनियाल, वीरेंद्र सेमवाल, पूर्व प्रधानाचार्य सीपीएस परमार को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. प्रमोद उनियाल, राजेश नौटियाल, डीडी बेलवाल, विद्या नेगी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, राजेश डियूंडी और गीतांजलि सजवाण आदि मौजूद रहे।
ज्योतिर्मठ में हुई विशेष पूजा
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ज्योतिर्मठ परिसर में भगवान गणेश और शालिग्राम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान गुरु व्यास मंडल के सभी गुरुओं की पूजा भी की गई। ज्योतिष्पीठाधीश्वर और द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज की गद्दी की पूजा-अर्चना की गई। शंकराचार्य के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने भक्तों को गुरु की महिमा के बारे में बताया। इस मौके पर ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, विष्णुप्रियानंद ब्रह्मचारी, सर्वभूतात्मानंद ब्रह्मचारी, जगदीश उनियाल, रेखा बिष्ट, प्रेम पंत, मनोज गौतम, दिनेश चंद्र सती, हरीश डिमरी और अनिल डिमरी आदि मौजूद रहे। वहीं पीपलकोटी में गुजरात के स्वामी अर्जुन दास जी महाराज ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भंडारी में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी अर्जुन दास जी महाराज ने गुरु की महिमा के बारे में व्याख्यान भी दिया। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, टीका प्रसाद सती, दीपक वैष्णव, ओमप्रकाश, प्रेम सती, भास्कर सती, कांति, दामोदर वैष्णव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें