फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। सिलोगी के पास हुई मैक्स दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि मैक्स चालक घायल हो गया। वाहन में अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

तहसील लैंसडौन के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लाक के अमोला गांव की तरफ से एक मैक्स सिलोगी की तरफ से आ रही थी। कलमोड बैंड के पास मैक्स एकाएक करीब 20 मीटर नीचे गिर गई जिसमें 17 वर्षीय शीशपाल पुत्र स्व. गोविंद सिंह निवासी ग्राम कुठार पट्टी मल्ला ढांगू की मौके पर ही मौत हो गई। मैक्स चालक विनोद बिष्ट (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व. त्रिलाक सिंह निवासी ग्राम अमोला जख्मी हो गया। सूचना पर लैंसडौन से नायब तहसीलदार शालिनी मौर्य, गुमखाल से पुलिस और कानूनगो मौके के लिए रवाना हो गए। शामिली मौर्य ने बताया कि घायल को चैलूसैंण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। वाहन में करीब छह सवारी और बैठी थी, लेकिन उनको मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें