फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से सटे जयानंद भारती मार्ग स्थित एक टेलर की दुकान से सिलाई मशीन चुराने वाले दो युवकों को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आमपड़ाव निवासी हनीफ अहमद ने थाने में तहरीर दी थी कि जयानंद भारती मार्ग पर उसकी टेलरिंग की दुकान है। जहां से 23 सितंबर की रात को किसी ने ताला तोड़ कर दो सिलाई मशीनें चुरा ली। पुलिस ने शनिवार शाम तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। रविवार शाम को पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को डिग्री कालेज रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि काफिल निवासी सिताबपुर और सुरेंद्र उर्फ सोनू निवासी शिवपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूली हैं, उन्होंने चोरी की मशीनों को नजीबाबाद बेच दिया था। पुलिस ने दोनों से मशीन बरामद कर ली हैं। दोनों के खिलाफ चोरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें