कोटद्वार। जल निगम के दो कर्मचारियों में शराब के नशे में मारपीट हो गई। मारपीट में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार शंभू प्रसाद जल निगम द्वितीय निर्माण कोटद्वार में तैनात हैं। बृहस्पतिवार शाम को उसका निगम के चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात वाचस्पति भट्ट के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनो में हाथापाई हो गई। मारपीट में शंभू प्रसाद को चोट आ गई।