फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में छात्रों ने बंद कराए प्रेक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र नेताओं ने प्रेक्टिकल लैब बंद कराकर विरोध जताया। छात्रों ने कहा कि बिजली गुल रहने और जेनरेटर की सुविधा छात्रों को न देने के कारण प्रेक्टिकल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लैबों को खुला रखने का कोई औचित्य नहीं है। विवि ने लाखों की लागत से दो माह पहले चार जेनरेटर खरीदे हैं लेकिन अभी तक विवि इन जेनरेटरों को रखने के लिए जगह नहीं ढूंढ पाया है। जेनरेटर की सुविधा देने की मांग विवि के कुलपति और कुलसचिव से भी की, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा। उन्होंने कहा यदि विवि ने शीघ्र जेनरेटर नहीं लगाए तो उन्हें बिड़ला और चौरास परिसर को बंद करने के लिए विवश होना पड़ेगा। विरोध जताने वालों में पूर्व महासचिव दर्शन सिंह दानू, आशीष नेगी, अंकित कपरवाण, विकास कठैत, शैलेश मलासी, लक्की, विकास चौहान, पुष्पेंद्र, ऋतांशु एवं हिमांशु कंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें