फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली में भाग लेंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पौड़ी से रवाना होंगे। इनमें युवा, महिला व विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई, जिला अल्पसंख्यक विभाग, जिला अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद बिष्ट, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष महिला रेखा भंडारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में प्रतिभाग करने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें