फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष मेहता बने भाजपा युवामार्चा के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संतोष मेहता को युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई । जबकि सूरज नौटियाल को नगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कीर्तिनगर मंडल की नगर अध्यक्ष आशा पैन्यूली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इसकी सूचना पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी भेजी दी गई है। कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जन -जन तक पहुंचाने के लिए भी अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पार्टी के दिशा निर्देशों पर नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह कठैत, नगर पंचायत अध्यक्षा कैलाशी देवी, दिनेश लाल, मुकेश भट्ट, दीपा देवी, विकास दुमाका, विपिन भंडारी, रामेश्वरी कैंतुरा, प्रवीन रौथाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें