फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 250 से अधिक दिव्यांग और बुजुर्गों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से ब्लॉक मुख्यालय कोट में चयन परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंद दिव्यांग व बुजुर्गों को कृत्रिम अंगों के लिए चयनित किया गया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय कोट में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से आयोजित चयन परीक्षण शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल ने किया। शिविर में 72 बुजुर्गों व 29 दिव्यांगों का चयन कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए किया गया। निगम के डा. अमित शर्मा ने बताया कि निगम वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को बैसाखी, व्हील चेयर, कान की मशीन, फोल्डिंग छड़ी, दांत के सैट, नजर के चश्मे आदि कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। इसकी वितरण तिथि जल्द ही तय कर ली जाएगी। शिविर में डा. अमन कुमार, डा. मुकेश कुमार, डा. सुबोध कुमार सक्सेना ने लोगों का परीक्षण किया। इस अवसर पर बीडीओ कोट सुरेंद्र दत्त नौटियाल, एडीओ पंचायत सुभाष बड़थ्वाल, राहुल देव शर्मा, डीपी शर्मा, रुपेश कुमार, अभिषेक, कुलदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें