पौड़ी। अमर उजाला की ओर से शहर के स्मार्ट किड्स स्कूल में केक काटकर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इसके बाद बच्चों को केट बांटा गया।
स्कूल के संस्थापक सदस्य सुशील चंद्र जोशी और प्रबंधक सत्या जोशी ने उत्तराखंड राज्य के 17वें स्थापना के उपलक्ष्य में स्कूल में केट काटा। शिक्षकों राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। शिक्षकों ने कहा कि हम सभी कामना करते हैं, उत्तराखंड राज्य विकास, शांति और खुशहाली की दिशा में चौगुनी उन्नति करे। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और बच्चों ने उत्तराखंड के महापुरुषों को भी याद किया। समारोह में स्कूल की शिक्षक रामा जुयाल, सुमित्रा जुयाल आदि भी शामिल रहे।