फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की घटना के बाद पुलिस सत्यापन में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शहर में शनिवार को बच्ची से हुई दुराचार की घटना के बाद पुलिस ने बाहरी लोगों के सत्यापन में तेजी दिखाई। मंगलवार को पुलिस ने 50 लोगों का सत्यापन किया। घटना में लोगों ने पुलिस पर बाहरी और संदिग्ध लोगों के सत्यापन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। सोमवार शाम पुलिस ने शहर में वाहनों से एनाउंसमेंट कर बाहरी लोगों का सत्यापन कराने की अपील की, जिस पर मंगलवार को कुछ लोग खुद ही नौकरों और किराएदारों का सत्यापन कराने कोतवाली पहुंचे। कुछ मजदूूरों ने कोतवाली पहुंचकर अपना सत्यापन कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें