फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 260 महिलाओं ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय चिकित्सालय भट्टी सेरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची 260 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गाइनोकोलॉजिस्ट डा. गरिमा नैथानी ने बताया कि शिविर में पहुंची अधिकतर गर्भवती महिलाओं में खून व विटामिन की कमी पाई गई, जिन्हें निशुल्क पैथोलॉजी सुविधा के साथ ही दवाईयां वितरित की गई। इस मौके पर 70 गरीब महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए भी पंजीकरण किया गया। इस मौके पर डा. गौतम नैथानी, डा. अभिजीत सिंह राठी, फार्मेसिस्ट सुरेंद्र दत्त उनियाल, एएनएम नीलम मिश्रा, विनोद नैथानी, ललिता काला, शैली व प्रियंका चमोली आदि ने में शिविर में सहयोग दिया। दूसरी ओर स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर डा. बीपी नैथानी ने स्थानीय व्यापारियों व पुरोहित समाज के सहयोग से धारी देवी मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग सहित नदी किनारे सफाई अभियान चालाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें