फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घोषकों को नहीं मिल पा रही है वाहन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आकाशवाणी पौड़ी के उद्घोषकों को वाहन सेवा नहीं मिल पा रही है। समुचित वाहन सेवा नहीं मिलने से सबसे ज्यादा महिला उद्घोषकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित आकाशवाणी केंद्र में कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण मुख्य रूप से शाम पांच बजे से लेकर रात्रि साढ़े नौ बजे तक होता है, लेकिन कार्यक्रमों का संचालन उद्घोषकों को रात्रि 11 बजे तक भी करना पड़ता है। ऐसे में रात को घर लौटने में दिक्कत होती है। उद्घोषक सुलोचना पयाल, रैमासी, सूरज मेहरा व प्रेम सिंह नेगी ने वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। केंद्र अध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि वाहन प्रदान किए जाने को लेकर निदेशालय से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें