फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा वाहन, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से 10 लोग घायल हो गए। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। तहसीलदार पौड़ी एचएम खंडूड़ी ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन सबदरखाल से पौड़ी की ओर आते हुए कफोलगदेरा के पास खाई में गिर गया। इसमें सवार कंडोला निवासी देवेंद्र सिंह, रेखा देवी, हरी सिंह, अंजू देवी, बीना देवी, सुनीता देवी, बीरा देवी, सावित्री देवी, सल्डा निवासी सुभाष और टिहरी के पौड़ीखाल निवासी मोहित कुमार घायल हो गए। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें