पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया है। जनपद पौड़ी में विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल ने शिवचरण भंडारी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भंडारी ने ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तमर ध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुुनाव में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए विभाग का हर कार्यकर्ता एकजुटता से काम करेगा। गढ़वाल सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत होगी। इस अवसर पर युवा सेवादल के जिलाध्यक्ष विजय दर्शन बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी कुलदीप रावत, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, मोहित सिंह, अशित बहुगुणा, मुकेश बिष्ट, अनूप भंडारी व संजय नेगी आदि मौजूद थे।