पौड़ी। एनसीसी में कैडेटों ने जो सीखा, उस पर अमल से जीवन में कामयाबी मिलेगी। यह कहना है एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक सुधीर बहल का। मंडल मुख्यालय पहुंचे अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा कि वह पौड़ी में एनसीसी यूनिट के निरीक्षण के लिए आए हैं ताकि कोई दिक्कत है तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि एनसीसी का जो मकसद है, वह पूरा हो रहा है। वार्ता के दौरान कर्नल पारस वसनेत, लेफ्टिनेंट सीवी कोटनाला व सूबेदार लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।