फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने की जांच, अनशनकारी के स्वास्थ्य में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को लेकर अनशन कर रहे क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष मुरारी नौडियाल का तीसरे दिन भी अनशन जारी रहा। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उनका स्वास्थ्य जांचा तो उनके शरीर में ग्लूकोज की कमी पाई। चाकीसैंण तहसील परिसर में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर मुरारी नौडियाल सोमवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, चाकीसैंण तहसील में पूर्ण कालिक एसडीएम व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, राठ क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों और चाकीसैंण नवीन प्राथमिक चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति, राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव का लंबित निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं। तीसरे दिन स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण से डा. करणवीर सिंह टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे और मुरारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी जीत राम पोखरियाल, दौलतराम पोखरियाल और चक्रधर ढौड़ियाल क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें