पौड़ी। ग्राम पंचायत रछूली की ओर से गांव में 21 दिसंबर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
पौड़ी जिले के रछूली गांव में दिन में रामलीला होती है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनवर सिंह के अनुसार पांच वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। दिन में आयोजन करने से दूर दराज के ग्रामीण बुजुर्ग और महिलाएं भी आसानी से आ जाती हैं। इस वर्ष गांव में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रामलीला का मंचन होगा। जिसमें पहले दिन राम जन्म, दूसरे दिन ताड़का वध, तीसरे दिन सीता स्वयंवर, चौथे दिन राम वनवास, पांचवें दिन राम भरत मिलाप, छठे दिन लक्ष्मण सुपर्णखा संवाद, सातवें दिन हनुमान जन्म, आठवें दिन बाली सुग्रीव युद्घ, नौवें दिन रावण वध और दसवें दिन राम राजतिलक के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।