पौड़ी (ब्यूरो)। राजकीय माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत मॉडल स्कूल अध्यापक चयन परीक्षा नौ अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में होगी। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि सभी शिक्षक अपनी संस्था से प्रमाणित कार्यमुक्त प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से केंद्र व्यवस्थापक को हस्तगत करेंगे। बिना कार्यमुक्त प्रमाणपत्र के परीक्षा में बैठना संभव नहीं होगा।