पौड़ी (ब्यूरो)। ग्रामीणों ने राजस्व क्षेत्र के गांवों में रह रहे किराएदारों, फड़ रेहड़ी लगाने और फेरी वालों के भी पुलिस सत्यापन की मांग की है। इस बारे में उपप्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगमोहन डांगी ने उपजिलाधिकारी सदर किशन सिंह नेगी को ज्ञापन भी दिया है। डांगी के उपप्रधान जगमोहन डांगी ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम घंडियाल, डांगी आदि गांवों में बड़ी संख्या में बाहरी मजदूर, फेरी वाले और फल-सब्जी विक्रेताओं की सक्रियता रहती है। इनका सत्यापन बहुत जरूरी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रिय घटनाओं को टाला जा सके। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग की कि राजस्व निरीक्षक को सत्यापन कराने के आदेश दें। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल ने भी जिलाधिकारी से मांग की कि राजस्व पुलिस के अधीन आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाए। वे पहले भी इस मांग को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व पुलिस बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं कर रही है।