फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन सामग्री के साथ 8 वाहन सीज

विज्ञापन
श्रीनगर तहसील परिसर के बाहर खडे़ अवैध खनन में सीज हुए वाहन। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने अनुमति से अधिक खनन सामग्री ले जाने के आरोप में 8 वाहनों को सीज किया है। एक वाहन स्वामी के निकासी पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उपजिला अधिकारी अजयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के कारण वह सुबह चार बजे सड़क पर टहलने के लिए निकलने थे। इसी बीच उन्होंने खनन सामग्री से लदा ट्रक रोका तो उसमें अनुमति से अधिक खनन सामग्री भरी थी। इसके बाद उन्होंने खनन सर्वेयर बालकृष्ण बहुगुणा, नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट और होमगार्ड को मौके पर बुलाकर चेकिंग अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि कई वाहनों में अनुमति से अधिक खनन सामग्री ले जाई जा रही थी। शुक्रवार को भी वाहनों की चेकिंग की गई है। दोनों दिन कुल आठ वाहन पकड़े गए हैं। उनकी चालान रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एक वाहन स्वामी के रवाना पर्ची की जांच के लिए खनन अधिकारी को लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें