पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतगणनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ईटीपीबीएस एवं पीबी मतपत्रों की गणना प्रक्रिया के लिए तैयारी में जुटी कार्मिकों को टेबल प्लान सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईटीपीबीएस ई-पोस्टल बैलेट की स्क्रीनिंग के बाद गणना की जाएगी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक दीप्ति सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, एआरओ पौड़ी योगेश सिंह, डीएस राणा, एनके शाह, डा. एसके सिंह, पंकज जैन, डॉ. अशोक कुमार व केडी कृष्णन आदि मौजूद थे।