पौड़ी। जनपद पौड़ी के मां वैष्णो देवी मंदिर अछरीखाल में मेले का आयोजन किया गया। रविवार को मंदिर परिसर में 20वां वार्षिकोत्सव मेला एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मेले के दौरान मंदिर में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ही मां वैष्णो देवी मंदिर में चंडी पाठ, रुद्री पाठ, महाविद्या पाठ, कन्या पूजन, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र बिजल्वाण, सचिव बलवंत सिंह रावत, संस्थापक राजेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे।