फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसडी कैंटीन खुलने पर पूर्व सैनिकों ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली ने सीएसडी कैंटीन खुलने पर रक्षामंत्री व सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित संगठन की मासिक बैठक में खुशी व्यक्त करते कहा कि कैंटीन खुलने पर अब क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को कैंटीन की सुविधा के लिए 60 से 80 किमी दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। संगठन ने सभी पूर्व सैनिकों से कैंटीन में अपना पंजीकरण करवाने का अनुरोध किया है। बैठक में संगठन अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, बलदेव सिंह नेगी, सते सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, गवर सिंह, रणवीर सिंह, राजकिशोर, गजराज सिंह, रूद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें