पौड़ी। ज्वैलर्स एसोसिएशन पौड़ी की ओर से श्री गणेश चौथ महोत्सव पर भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सिविल लाइन से एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए लोअर बाजार पहुंची, जहां भगवान की मूर्ति को प्रतिष्ठापित कर दिया गया। एसोसिएशन के विमल वर्मा ने कहा कि मंडल मुख्यालय में पिछले छह वर्षों से श्री गणेश चौथ महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार भी ज्वैलर्स एसोसिएशन की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मूर्ति स्थापना के बाद दस दिनों तक हर रोज भगवान श्री गणेश का पूजन किया जाएगा। 23 सितंबर को शोभायात्रा निकालकर देवप्रयाग में मूर्ति विसर्जित की जाएगी। शोभायात्रा में राजेंद्र लिंगवाल, राजीव, विजय वर्मा, रविंद्र लिंगवाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो