पौड़ी। मंदिर निर्माण समिति कठूड़ ने भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि विकासखंड खिर्सू में भैरव मंदिर के निर्माण की खुदाई के दौरान एक व्यक्ति को प्राचीन भारतीय मुद्रा के सोने व चांदी के मिले हैं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय धन संपदा को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर सुरक्षित कोष में जमा कराया जाए। सहायक पुरातत्वविद आशीष कुमार ने कहा कि उनकी जानकारी में यह मामला है। गांव में इसे लेकर विवाद की स्थिति बनी है। विभाग के पास पुलिस फोर्स नहीं है। जिला प्रशासन से इस मामले पर बात की जा रही है। विभाग की टीम बृहस्पतिवार को मौके पर जाएगी।