पौड़ी। दौला सिरतोली के ग्रामीणों ने पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर काम न होने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का एलान किया। ग्राम प्रधान विमला नौटियाल व शकुंतला देवी ने कहा कि यदि मांग पर अमल न हुआ तो जल निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।