पौड़ी (ब्यूरो)। गढ़वाल मंडल में अनुबंधित अतिथि शिक्षकों को सहायक अध्यापक (एलटी संवर्ग) पद पर तैनाती दी जा चुकी है। इसके बाद जो अतिथि शिक्षक तैनाती से वंचित रह गए हैं, उनकी काउंसिलिंग एक नवबंर को अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय में होगी। गढ़वाल मंडल के अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि जिलों में अनुबंधित अतिथि शिक्षकों को पूर्व में तैनाती दी जा चुकी है। 27 अतिथि शिक्षकों को जिलों में पद रिक्त न होने के कारण तैनाती नहीं मिल पाई थी। अब इन अतिथि शिक्षकों को अन्य जिलों में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को एडी कार्यालय में काउंसिलिंग के बाद उन्हें नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।