पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कॉलेज से ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और पिछले सात साल के ईपीएफ की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मी 17 दिन से नवचेतना आउटसोर्स सोशल समिति के बैनर तले धरने पर बैठे हैं। शनिवार को भी आउटसोर्स कर्मियों ने कॉलेज परिसर में धरना दिया। धरना देने वालों में समिति के संरक्षक विनोद पोखरियाल, नीलम पंवार, आरती गुर्साइं, प्रवीण कुमार, भास्कर चंदोला, अमर सिंह, सुदामा प्रसाद और अनिल जोशी शामिल रहे।