फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 62 सीएम हेल्पलाइन शिकायतें निस्तारित, 20 कर्मी सम्मानित

Fri, 22 May 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। शुक्रवार को एसएसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा की समीक्षा की। बैठक में लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, महिला एवं बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशील कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा न्यायालयीय वारंटों की प्रभावी तामिली के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने चारधाम यात्रा और फायर सीजन को देखते हुए यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नशा उन्मूलन अभियान के तहत ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई और हॉटस्पॉट्स पर नियमित चेकिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने बताया कि अप्रैल माह में प्राप्त 78 शिकायतों में से 62 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 16 लंबित हैं। वहीं वर्ष 2026 में अब तक कुल 338 शिकायतों में से 272 का निस्तारण किया गया है। बैठक में एएसपी कोटद्वार मनोज ठाकुर, एएसपी संचार अनूप काला, अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल, सीओ सदर तुषार बोरा, सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल और पुलिस उपाधीक्षक अस्मिता ममगाईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 20 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें