फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजम ने सुमाड़ी जलेथा में एनआइटी के स्थाई परिसर निर्माण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच ने सरकार से सुमाड़ी जलेथा में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण किए जाने की मांग की है। प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि सुमाड़ी में वर्ष 2013 में एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण के लिए 120 हेक्टेयर के स्थान पर 160 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके अलावा ग्रामीण अतिरिक्त भूमि दान देने के लिए भी तैयार है। बावजूद इसके आज तक एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रजम ने एनआईटी प्रशासन पर पहाड़ विरोधी नीति का आरोप लगाया है। जन मंच ने इस मुद्दे पर सभी राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से एक जुट होने का आग्रह किया है। इस मौके पर सुरजीत बिष्ट व जेपी पुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें