फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व की मजबूती आधार है मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया । अभियान के तहत लोगों ने हस्ताक्षर कर मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व की ताकत मतदाता है। स्वीप की नोडल अधिकारी दीप्ति सिंह ने बताया कि मतदाता को जागरूक बनाए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। जनपद के विभिन्न विकास खंडों व ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को उनके दायित्व, योगदान, मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पौड़ी में भी बैनर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी एमएम खान, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें