फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक रही योगा की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय के रांसी इंडोर स्टेडियम सहित पुलिस लाइन, हिल्स इंटर नेशलन स्कूल व केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में योग शिविर आयोजित किए गए। रांसी इंडोर स्टेडियम में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी व एनएसएस के स्वयं सेवियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। दूसरी ओर पुलिस लाइन में एसएसपी जगतराम जोशी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को योगाभ्यास करवाया। केंद्रीय विद्यालय में योग पर विचार गोष्ठी के साथ ही छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर सीडीओ दीप्ति सिंह, एसडीएम केएस नेगी सहित योग प्रशिक्षक मुकेश कुकरेती, डा. रेखा व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। विकासखंड पाबौ में ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित योग शिविर में स्थानीय लोगों सहित बच्चों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें