पौड़ी (ब्यूरो)। शरदोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह रामलीला मंच पर आयोजित किया गया। इस मौके पर शरदोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक, खेल व अन्य प्रतियोगिताओं के सफल प्रतियोगियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि शरदोत्सव शहर का एक बड़ा आयोजन है और वर्ष 2018 में इसे और अधिक भव्य बनाया जाएगा। समारोह में इंटर कालेज परसुंडाखाल के प्रधानाचार्य विमल नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल, योगंबर नेगी, अनूप नेगी, कुसुम चमोली आदि मौजूद रहे।