पौड़ी। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में धारा 144 लागू किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। डीएम गर्ब्याल ने बताया कि इस दौरान सांप्रदायिकता, जातीय, राजनीतिक, धार्मिक व भाषाई रूप से भड़काऊ या उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपर जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।