फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ग्राम सभा पैडुल में आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई है। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को होम मेड अगरबत्ती मेकिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संस्थान निदेशक संदीप सिंह ने बताया कि संस्थान ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़न के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है, जिसमें ग्रामीण भी लगातार जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैडुल गांव में 35 ग्रामीणों ने होम मेड अगरबत्ती व धूप मेकिंग का प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षक यशवंत सिंह ने प्रशिक्षुओं को अगरबत्ती व धूप को बनाए जाने के तरीके व विपणन को लेकर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर बीडीओ पौड़ी पीके त्रिवेदी व अंकित बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें