फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कर्मचारियों को दिया वीवीपेट का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के कर्मचारियों को मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान का डेमो दिया। मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने बिड़ला परिसर व प्रशासनिक भवन में तैनात शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मतदान के बारे में विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि ईवीएम मशीन में मतदान करने पर वीवीपेट मशीन में मतदान का डिसप्ले दिखाई देगा, जिससे मतदाता अपने मतदान को लेकर आश्वस्त हो सकेगा। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान का डेमो कर वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली विवि कर्मचारियों को बारीकी से समझाई। इस दौरान कर्मचारियों ने ईवीएम व वीवीपेट से संबंधित शंकाओं पर सवाल भी पूछे। वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपेट) व्यवस्था के तहत ईवीएम मशीन में वोट डालते ही एक पर्ची बनती है। जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है पर्ची पर उसका नाम व चुनाव चिन्ह छपा होता है। उक्त पर्ची सात सेकेंड तक वीवीपेट के स्क्रीन पर दिखाई देगी। मतदान को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद होने ईवीएम में डाले गए मत व वीवीपेट पर्ची का मिलान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें