फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा ने निकाली विजय संकल्प रैली..

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में विजय संकल्प रैली निकाली। रैली प्रेमनगर से शुरू होकर श्रीनगर रोड, बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार, एजेंसी चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के संयोजक एवं मोर्चे के जिला महामंत्री भारत बिष्ट ने कहा कि युवा मोर्चे ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। विधायक मुकेश कोली ने युवा मोर्चे को पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि युवा और महिला मोर्चा की बदौलत ही पार्टी राष्ट्र से लेकर विश्व में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। रैली में मंडल अध्यक्ष रोशन रावत, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण शैलेंद्र नौटियाल, मयूर भट्ट, भारतभूषण नेगी, उत्कर्ष भट्ट, नितिन रावत, अमित तोपाल व हिमांशु पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें