देवप्रयाग। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके तहत मंगलवार को देवप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया गया है। पार्टी ने 61 सदस्यों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने लंबे समय से पार्टी की सेवा में जुटे कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी में पार्टी की निरंतर सेवा के साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं को सूची में शामिल किया गया है। बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की सहमति पर 23 जिला उपाध्यक्ष, 26 महासचिव, 9 सचिव व 3 लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है।