पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभारी के पैठाणी रेंज की ओर से वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जीआईसी व एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। वन क्षेत्राधिकारी पैठाणी रश्मि ध्यानी ने बताया कि वनाग्नि प्रकृति के लिए सबसे घातक है, जिसमें अनेक निर्दोष जीवों की अनायास ही मौत हो जाती है। इस अवसर पर एसपी चमोली, प्रवेश बडोला, रविंद्र कोहली, उमेश चंद्र, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, अनीता देवी, अनुज रावत, पदम सिंह, अमित, श्रीचंद्र, प्रवेश आदि मौजूद थे।