फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में रामलीला शुरु, भगवान राम का हुआ जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला में पहले दिन झांकी वंदना, कैलाश पर्वत पर महादेव पार्वती संवाद के साथ ही भगवान राम का जन्म हुआ। रामलीला का शुभारंभ डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पूर्व अध्यक्ष डीसी नौटियाल ने किया। रामलीला में रावण दरबार, रावण के दूतों द्वारा ऋषियों से कर लेना, देवगण स्तुति, अयोध्या में राजा दशरथ की सभा व सुमंत-दशरथ वार्तालाप के मंचन की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। खास बात यह रही कि रामलीला में महिला का किरदार महिलाओं ने निभाया। रामलीला मंचन के दौरान अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष यशपाल बेनाम, रामलीला कमेटी के सचिव राम सिंह रावत, मनोज रावत व वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें