पौड़ी (ब्यूरो)। नेहरू युवा केंद्र, पौड़ी की ओर से 15 विकास क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता ही सेवा है कि शपथ भी दिलवाई गयी। विकास क्षेत्र पौड़ी में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक अनूप कुमार, रविंद्र, आरती नेगी, इंदू रावत ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर क्षेत्र में वार्डों, स्कूल, आफिस कांपलेक्स आदि में सफाई कार्य किया गया। इस अवसर पर रजनी देवी, सुशीला नेगी, उर्मिला रौथाण, नागेश्वरी देवी, कुसुमलता, जमना देवी आदि उपस्थित रहे। वहीं, पाबौ ब्लाक में भी राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका सुमनलता और डिंपल ने राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज ढिकोली में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य दिनेश्वरी राणा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में करूणा देवी, साक्षी, कोमल, शीतल, सोनाली, सरिता, शिवानी, तनु, सिमरन आदि उपस्थित रही। ब्यूरो