फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

480 युवाओं ने दी एमएड, बीपीएड, एमपीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एमएड/बीपीएड/एमपीएड प्रवेश परीक्षा में 480 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। 209 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़वाल विवि की ओर से एमएड/बीपीएड/एमपीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। एमएड में प्रवेश के लिए बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी देहरादून परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीपीएड/एमपीएड की प्रवेश परीक्षा बिड़ला परिसर श्रीनगर में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों परीक्षा में 689 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बीपीएड के लिए पंजीकृत 307 में 233 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एमपीएड में 150 में 103 अभ्यर्थी शामिल हुए। एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए श्रीनगर में पंजीकृत 56 में 33 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। डीएवी देहरादून में 176 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 111 ने परीक्षा दी। वहीं बुधवार को श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, कर्णप्रयाग एवं ऋषिकेश शहरों में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में समन्वयक प्रवेश परीक्षा के हस्ताक्षर होंगे, वहीं मान्य होंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से विवि के पोर्टल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें