फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

190 मतगणना सहायको ने लिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में मतगणना सहायकों को ईटीपीबीएस प्री-काउंटिंग के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में 190 मतगणना सहायकों ने प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर ईडीएम प्रकाश चौहान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतगणना सहायकों को डमी ईटीपीबीएस, वेबसाइट से हैंड्स ऑन लाइव ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण ईटीपीबीएस प्री-काउंटिंग में स्कैनिंग का कार्य आठ बजे से शुरू हो जाएगा। प्री-काउंटिंग का कार्य संपादित होने के बाद ही पोस्टल बैलेट काउंटिंग कार्य शुरू होगा। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण पंकज जैन ने फार्म 13-सी, ए, बी के संबंध में जानकारी दी। सहायक नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस डा. अशोक कुमार और नोडल अधिकारी कार्ययोजना ईटीपीबीएस केडी नारायण ने ईटीपीबीएस की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें