फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजम ने एनआईटी मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रगतिशील जन मंच ने एनआईटी उत्तराखंड के अस्थायी परिसर श्रीनगर में छात्रों को नए सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश दिए जाने व शिक्षण कार्य शुरू करवानेे के हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। आयोजित बैठक में न्यायालय का आभार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार से न्यायालय के सभी आदेशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कहा कि सकारात्मक कार्रवाई कर शीघ्र एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। प्रजम ने एनआईटी मामले में उच्च न्यायालय में छात्र जसवीर सिंह की जनहित याचिका व क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा दायर आपत्ति सूचना पर भी सभी पक्षकारों ने आभार जताया है। बैठक में प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, अमूल चंदोला, जेपी पुरी, सुरजीत बिष्ट, देव सिंह नेगी, आरपी चमोली, मुकेश अग्रवाल, सदानंद पुरी, भजन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें