फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। किलकिलेश्वर शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिवमहापुरण का शुभारंभ किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष एसएल बलूनी ने बताया कि सामूहिक कार्यक्रम पांच मार्च को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा। शनिवार को चौरास क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर किलकिलेश्वर में शिवमहापुराण का शुभारंभ किया गया है। कथावाचक आचार्य विहारी लाल जोशी, महंत सुखदेव पुरी, शशीचंद्र जोशी, महादेव प्रसाद नौटियाल, अखिलेश चंद्र भट्ट, चंद्रप्रकाश, दिगंबर प्रसाद जोशी व डा. बालकृष्ण गोस्वामी की ओर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई। इस मौके पर समिति के सचिव हरेंद्र मंद्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, प्रमुख अनिता निजवाला, पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष वासुदेव भट्ट, डा. प्रताप भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें