फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथ दरबार लगा, राम राज्याभिषेक की हुई घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में चौथे दिन झांकी वंदना के साथ दशरथ दरबार लगा और राम राज्याभिषेक की घोषणा हुई। रामलीला देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रामलीला में दशरथ-सुमंत संवाद और सुमंत-मंथरा संवाद के दौरान कलाकारों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। इसके अलावा मंथरा-कैकेयी संवाद, कोपभवन में दशरथ-कैकेयी संवाद, कैकेयी-सुमंत संवाद, राम-कैकेयी संवाद का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमाचरण बड़थ्वाल, सचिव राम सिंह रावत, उपाध्यक्ष मनोज रावत व कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें