पौड़ी। जिले के सभी डाकघरों में 19 जून तक वित्तीय सेवाओं से संबंधित कार्य बाधित रहेंगे। डाकघर अधीक्षक ने कहा कि डाकघरों में सीएसआई (कोर सिस्टम इंटीग्रेटर) के तहत काम शुरू होना है। इसके चलते कुछ दिनों तक वित्तीय सेवाएं बाधित रहेंगी।