पौड़ी (ब्यूरो)। त्रिपुरा में क्रांतिकारी लेनिन की मूर्ति ढहाने पर कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (भाकपा) ने नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया कि त्रिपुरा में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता सीपीआई एम कार्यालयों के साथ ही कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में हिंसा कर भाजपाई लोकतांत्रिक मूल्यों को धता बताकर हमले कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द ही इस ओर उचित कदम उठाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने में पार्टी के जिला सचिव सुरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, प्रेम सिंह गुंसाई, वीरेंद्र नेगी, ऋषि कुमार, महावीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।